अवैध तमंचे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत,अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में भवानीपुर मोड़ से थाना करण्डा के मुकदमें से सम्बन्धित आर्म्स एक्ट के अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र अमेरिका राम निवासी दुबैधा थाना सैदपुर गाजीपुर उम्र करीब 18 वर्ष को देशी तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाला टीम में
प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ल व कृष्ण कुमार उपाध्याय, मुख्य आरक्षी शीतला प्रसाद, आरक्षी शिवम शर्मा तथा होमगार्ड सत्यनारायण शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply