साइबर ठगों ने प्राचार्य का एकाउंट किया हैक, इमरजेंसी बताकर हो रही है पैसों की मांग

गाजीपुर। साइबर ठगों द्वारा शहर के प्रतिष्ठित स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) वी के राय का फेसबुक एकाउंट हैक कर लोगों से धन ऐंठने का कार्य किया गया है।
बताया गया है कि प्रो. राय के कुछ फेसबुक मित्रों ने उन्हें फ़ोन कर इस बात की जानकारी दी कि उनकी ओर से चैटिंग कर इमरजेंसी बताते हुए पैसे की मांग की जा रही है। यह सुनकर हतप्रभ डा.राय ने इस घटना की जानकारी तुरंत ह्वाट्सएप के माध्यम से जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को दी। उन्होंने अपने फ़ेसबुक एकाउंट पर भी सभी सम्बद्ध जनों को इसकी जानकारी देते हुए उन्हें सतर्क किया। उन्होंने बताया कि जालसाज हैकर ने स्टेट बैंक ऑफ मारिसस की मुम्बई ब्रांच का एक एकाउंट भी दिया जिसमें उसने पैसे की मांग की है। घटना की जानकारी एसपी कार्यालय से सम्बद्ध साइबर सेल को भी दी गयी है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply