गैंगेस्टर का वांछित अभियुक्त जौनपुर से गिरफ्तार

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने जौनपुर पुलिस के सहयोग से गैंगेस्टर के वांछित अभियुक्त को जौनपुर उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधों पर रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सक्रिय थाना पुलिस ने जनपद जौनपुर के बाला चौकी पराउगंज थाना जलालपुर पहुचकर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सत्येन्द्र भाई पटेल से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सहयोग मांगा।
। पराउगंज पुलिस के सहयोग से खानपुर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त अवधेश शर्मा पुत्र स्व. लालजी शर्मा निवासी ग्राम थौर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के घर पर दबिश देकर उसे सुबह चार बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के समय माननीय उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो – निर्देशो का अक्षरशः पालन करते हुए गिरफ्तारी की सूचना मौके पर उसके बड़े भाई राघव पुत्र स्व. लालजी शर्मा व पत्नी सरोज देवी निवासीगण ग्राम थौर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को दी गयी। इसके उपरांत पुलिस टीम गिरफ्तार अभियुक्त को साथ लेकर थाना खानपुर पहुंची और विधिक कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
वांछित अभियुक्त को गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम सजन यादव थाना खानपुर जनपद गाजीपुर, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र भाई पटेल चौकी प्रभारी चौकी पराउगंज थाना जलालपुर जनपद जौनपुर, मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार यादव व आरक्षीगण आकाश सिंह और अनूप पाठक थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 12


Leave a Reply