दुराचारी पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के कुशल निर्देशन में देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित अपराधी/वारण्टी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपराधियों की धर पकड़ जारी है।
इसी क्रम में सुहवल थाना पुलिस ने थाने पर दर्ज दुराचार व पाक्सो एक्ट में नामजद वांछित अभियुक्त मनोज उपाध्याय पुत्र स्व. रामअधार उपाध्याय निवासी ग्राम टौंगा थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम सुहवल थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हेतु न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
। दुराचारी को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामकुमार दूबे तथा आरक्षी अरूण कुमार व आशुतोष कुमार सरोज शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply