स्थानांतरण! आईएएस अधिकारियों को मिली नवीन जिम्मेदारी

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी गयी है। जारी सूची के अनुसार, राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ को आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल, बांदा, संजय कुमार, सचिव, वित्त विभाग उ०प्र० शासन को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ, संजय गोयल आयुक्त, प्रयागराज मंडल,प्रयागराजको आयुक्त, झांसी मंडल, झांसी, कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी, वाराणसी को आयुक्त, प्रयागराज मंडल, प्रयागराज, एस० राजलिंगम, जिलाधिकारी, कुशीनगर को जिलाधिकारी वाराणसी, रवीन्द्र कुमार, जिलाधिकारी, उन्नाव को जिलाधिकारी, कुशीनगर,सुश्री अपूर्वा दुबे, जिलाधिकारी, फतेहपुर को जिलाधिकारी, उन्नाव, सुश्री श्रुति, जिलाधिकारी, बलरामपुर को जिलाधिकारी फतेहपुर, डा0 महेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर को
जिलाधिकारी, बलरामपुर, सुधीर कुमार मुख्य विकास अधिकारी, अम्बेडकर नगर को मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर, मृदुल चौधरी
उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, मेरठ एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, मेरठ को परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ,श्रीमती सुधा वर्मा, अपर आयुक्त, वाणिज्य कर, लखनऊ को संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा हिमांशु नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, जौनपुर को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर के पद पर नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बताया गया है कि कमांक 1 से 10 तक अंकित स्थानांतरण दिनांक 31.07.2022 के अपरान्ह से प्रभावी होगा।

Visits: 315

Leave a Reply