मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता बैठक सम्पन्न

गाजीपुर। मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर शासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जनपद में दस बेड मंकी पॉक्स के मरीजों के लिए आरक्षित करने का आदेश भी शासन द्वारा जारी किया गया है।
इसके क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पर चिकित्साधीक्षक डॉ आशीष राय की अध्यक्षता में आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को बैठक की गयी। बैठक में मंकीपॉक्स से बचाव और उसके लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई। डा० आशीष राय ने इसके जागरूकता को लेकर जन अभियान चलाने की बात कही, ताकि आमजन इसके बारे में जान सकें। इसके लिए सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर ओपीडी के लिए आने वाले सभी मरीजों एवं उनके तीमारदारों को संक्रमण एवं लक्षण के बारे में अनिवार्य रूप से बताए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मंकी पॉक्स डीएनए वायरस है इसका संक्रमण 6 से 13 दिन का होता है। यह वायरस श्वशन तंत्र, म्यूकश मेम्ब्रेन एवं त्वचा के रास्ते मनुष्य के शरीर में प्रवेश करता है। जिसके चलते सिर में दर्द, बुखार, मांसपशियों का दर्द, लिंफ नोड में सूजन का होना मुख्य लक्षणों में है।
बीपीएम संजीव कुमार ने बताया की यह बीमारी 2 से 3 सप्ताह में ठीक भी हो जाती है। कभी-कभी इस बीमारी से जटिलता के तौर पर निमोनिया, आंख की रोशनी का जाना एवं मस्तिष्क ज्वर आदि देखा जाता है। इसके साथ ही इससे बचने के लिए घरों में साफ-सफाई कोविड-19 का पालन करते रहे। जिससे हम अपनी दिनचर्या एवं व्यवहार के प्रति सजग रहने के साथ ही साथ लक्षण दिखने पर पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच एवं बचाव के साथ ही रोकथाम के बारे में जानकारी लें।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply