चोचकपुर में भाजपा का खुला चुनाव कार्यालय
गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने शनिवार को हिन्दुस्तान मैरिज हाल चोचकपुर में हवन पुजन कर तथा फीता काटकर जिला पंचायत सदस्य करंडा द्वितीय से भाजपा प्रत्याशी शैलेष कुमार राम के कार्यालय का उदघाटन किया।
शैलैश कुमार राम की विजय सुनिश्चित करने के लिए मैरिज हाल में स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य पंचायतों को मजबूत करना है। पंचायतों की मजबूती के लिए योग्य और कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि ही इस लक्ष्य को पुर्ण कर सकते हैं। आज क्षेत्र की जनता को क्षेत्र के विकास के लिए शैलैश राम जैसे योग्य प्रतिनिधि का चुनना जरुरी है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पित राजनीति के माध्यम से विकास और जनता के कल्याण में भरोसा और विश्वास रखती है। इससे पहले भी इस क्षेत्र की जनता ने हम पर भरोसा जताया था और हमने क्षेत्र के हर गांव में विकास की ज्योति जलाई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र यादव ने पार्टी प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बताया।
इस अवसर पर कमलेश पांडेय एवं अर्जुन दूबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजन और हवन सम्पन्न कराया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह,पंकज सिंह चंचल, दयाशंकर पांडेय,अमरेश गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता,मनोज सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रामधीरज शास्त्री,गोपाल राय,मनोज बिंद,कमला गीरी,राणा सिंह,अजीत पासवान, मुरली कुशवाहा, शशिकान्त गीरी,मंटू राय सहित काफी संख्या में बूथ अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवनजय पांडेय और संचालन प्रवीण सिंह ने किया। पार्टी प्रत्याशी शैलैश कुमार राम ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।
Hits: 160