दुराचारी चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना पुलिस ने दुराचार, पाक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कारर्वाई करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
बताते चलें कि क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर (कंचनपुर) की पीड़िता के साथ हुए दुराचार से सम्बन्धित अभियुक्त, घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसकी सुरागरसी में लगी थी और मुखबिर की सूचना पर रविवार को थाना क्षेत्र के प्यारेपुर चौराहा से धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द यादव पुत्र शिवजनम यादव निवासी ग्राम मिर्जापुर (कंचनपुर) थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर का निवासी है। दुराचारी को गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयदीप तथा आरक्षी बृजेश पाण्डेय व महिला आरक्षी अवनीश पटेल शामिल रहे।

Visits: 126

Leave a Reply