अवैध असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने अवैध असलहे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के निर्देशन में कासिमाबाद थाना टीम द्वारा अभियुक्त को एक नाजायज देशी तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
बताया गया कि अपराधियों की धर पकड़ हेतु पुलिस टीम थाना क्षेत्र के धरवार कला 6 लेन पुलिया के पास से समय करीब छह बजे, अभियुक्त मो. साहिल पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम चुनुगपारा थाना जीयनपुर जिला आजमगढ़ को धर दबोचा।
अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए शस्त्र अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णानन्द यादव तथा आरक्षी राजेश कुमार व सतीश कुमार थाना कासिमाबाद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply