दुराचारी चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। अपराध के रोकथाम व अपराधियों के विरद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में कासिमाबाद थाना टीम ने दूराचार से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी दीपक चौहान निवासिनी ग्राम सोनबरसा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर ने अकबर पुत्र शाविर ग्राम सोनबरसा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध मे थाना पर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस टीम ने अभियुक्त को आज बुधवार की सुबह करीब छह बजे हिरासत में ले लिया। उसके सम्बन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर उसका चालान न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया। वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कासिमाबाद देवेन्द्र सिंह यादव,मुख्य आरक्षी शिवपूजन सिंह तथा आरक्षी उमर खान थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Hits: 72

Leave a Reply

%d bloggers like this: