पूर्वजों ने जिस भारत का सपना देखा था, वह मूर्त रुप ले रहा – सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त

रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम मे सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

केन्द्र सरकार के आठ वर्ष के कार्यों से समबन्धित पत्रक का किया विमोचन

गाजीपुर।अन्त्योदय लक्ष्यों को लेकर लगातार आठ वर्षों से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे काम कर रही भाजपा सरकार ने अतुलनीय उपलब्धि हासिल की है।
यह वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर “रिपोर्ट टू नेशन” कार्यक्रम मे पत्रकारों से बात करते हुए बलिया सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने शुक्रवार को कही। उन्होंने केन्द्र सरकार के लगातार आठ वर्षों के कार्यों का क्रमवार वर्णन करते हुए कहा कि देश हर क्षेत्र में विकास और सम्मान के उच्चतम मानक लक्ष्य को कैसे प्राप्त करे, इसका प्रयास हुआ है। देश में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगारों को आत्मनिर्भर करने,देश स्वस्थ और सुरक्षित रहे इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने लगातार कार्य किया है और उसका परिणाम दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि गाजीपुर आजादी की लड़ाई लड़ने वाले लोगों का केन्द्र रहा है और आज उन्हीं संघर्ष करने वाले लोगों का सपना साकार हो रहा है। जिस तरह के भारत का सपना हमारे पुर्वजों ने देखा था वह मूर्त रुप ले रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना किसी राजनैतिक विभेद के समाज के हर वर्ग के लिए ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य किया है। जिसके निमित्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के मंत्र के साथ पूर्ण कर रहे हैं। सांसद विरेन्द्र सिंह ने गर्व के साथ कहा कि हमारी सरकार और हमारे नेता जो कहते हैं वो करते हैं और वह दिखता है। उन्होंने कहा कि लोगों के विकास मे रेल,सड़क, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य करते हुए देश का खजाना सुरक्षित है। विकास के लिए कार्य करना जन प्रतिनिधियों की जबाबदेही जिम्मेदारी होती है।
जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि विगत आठ वर्षों मे अटल लक्ष्यों को लेकर कार्य करने की प्रवृत्ति और पद्धति का आज परिणाम यह है की भाजपा अपने कार्यों के बल पर जनता मे विश्वास के साथ अपराजेय है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे देश और प्रदेश की जनता खुशहाल और समृद्ध हुई है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पत्रकारों तथा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अशोक प्रजापति, अशोक कन्नौजिया, चाँदनी देवी,चंदा देवी,अभय कुमार, चमेली देवी, सुरेश कश्यप,रमेश पासवान, सुदामा कन्नौजिया, सुनीता, सुमित्रा, लख्खी, आदि सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार के आठ वर्षों के कार्यों से सम्बन्धित पत्रक का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,बृजेन्द्र राय,ओमप्रकाश राय, अखिलेश सिंह,प्रवीण सिंह,सोशल मिडिया संयोंजक कार्तिक गुप्ता,आई टी संयोंजक आलोक शर्मा,अच्छे लाल गुप्ता,श्यामराज तिवारी,संकठा मिश्रा, अजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया।

Visits: 148

Leave a Reply