रात में महिलाओं से अब नहीं ले सकेंगे काम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के हितार्थ नया फैसला लेकर एक सराहनीय कार्य किया है।यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में किया गया सार्थक प्रयास है।
इस निर्णय के अनुसार, अब महिलाओं से रात्रि के समय उनसे ड्यूटी नहीं ली जा सकेगी। सरकार के आदेश के अनुसार अब शाम 7 से सुबह 6 बजे तक महिलाओं से ड्यूटी नहीं ली जायेगी।
इसके अनुसार, अब महिलाओं से शाम 7 से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी नहीं करवाई जा सकती है। यह नियम सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों पर लागू होगा। योगी सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किन्हीं कारणों से किसी महिला कर्मचारी की ड्यूटी शाम 7 से सुबह 6 के बीच में लगानी आवश्यक हो तो इसके लिए उसकी लिखित अनुमति लेनी आवश्यक होगी।

Views: 14
Advertisements









