पाक्सो एक्ट का मुलजिम पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति के दृष्टिगत महिला सम्बन्धी अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने
मंगलवार की सुबह समय 05.30 बजे जखनियां रेलवे स्टेशन तिराहे के पास से, दुराचार व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अजय कुशवाहा उर्फ गोलू पुत्र रामसेवक कुशवाहा उर्फ टिल्ठू निवासी ग्राम केसरुआ थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि गत 27 फरवरी 22 को श्रीमती उमरावती देवी पत्नी राजेश पाण्डेय निवासी ग्राम कृतसिंहपुर थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर द्वारा थाना पर तहरीर दिया गया कि उसकी लड़की दिनांक 23 फरवरी 22 की रात करीब 11 बजे घर से किसी के साथ कहीं चली गयी है जिसकी काफी खोजबीन रिश्तेदार-नातेदारों व जान पहचान के लोगों से किया परन्तु कोई पता नही चला। उसकी लड़की अपने साथ मोबाईल फोन ले गई है जिसका नं. 9120905508 है। मोबाइल को वह कभी चालू तो कभी बन्द कर रही है और उन लोगों से फोन कर बात नही कर रही है। आवेदिका ने शंका व्यक्त की कि उसकी लड़की को बइश्तबाह सिपिन पाण्डेय पुत्र महेन्द्र पाण्डेय निवासी धनीपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ भगा ले गया है क्योंकि वह मेरी लड़की से बात करता था। लिखित सूचना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त को जखनियां रेलवे स्टेशन तिराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कारर्वाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मुलजिम को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव व मुख्य आरक्षी महेन्द्र यादव शामिल रहे।

Visits: 86

Leave a Reply