सात वारंटी पहुंचे हवालात

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के तहत सात वारण्टियों को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की है।
उल्लेखनीय है कि आज मंगलवार को थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र रात्रिगस्त चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान तथा न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारण्ट के क्रम में थानाध्यक्ष कासिमाबाद के निर्देशन में न्यायालय में समय से न उपस्थित होने वाले वारण्टियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों में रमेश शर्मा पुत्र रामजनम शर्मा, अभय राजभर पुत्र दिनेश राजभर,दीपक राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर,दिनेश यादव पुत्र ईश्वरदेव यादव, संतु कुमार पुत्र स्व. नगीना यादव, प्रवीण कुमार पुत्र झुनखुन निवासीगण ग्राम कटया लहंग थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर तथा लल्लन यादव पुत्र पाखण्डी यादव निवासी ग्राम मुहम्मदपुर कुसुम थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर रहे।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गण मो0 सरवर, कृष्णानन्द यादव व अविनाश मणि तिवारी,मुख्य आरक्षी आबिद अली तथा आरक्षी उपेन्द्र गौंड व नागेन्द्र शाह थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 8


Leave a Reply