पंचांग व राशिफल – 17 मई 2022

पंचांग व राशिफल – 17 मई 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा 06:25 तक
नक्षत्र अनुराधा 10:40 तक
करण कौवाला तैतिल 06:25 तक 16:43 तक
वार मंगलवार
योग शिव 22:31 तक
सूर्योदय 05:10
सूर्यास्त 18:35
चंद्रमा वृश्चिक
राहुकाल 15:39 − 17:20
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:44


मंगलवार के दिन पीपल की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है और हनुमान जी भक्त को मालामाल कर देते हैं। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल …. ..

मेष
आज आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।

वृषभ आज वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। खर्चों में इजाफा होगा लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आलस हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा।

मिथुन
अपने काम करने के तरीकों को बदलें भाइयों से विवाद होंगे। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे है।वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है।

कर्क
आज आप काफी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।थकावट से कुछ के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह
अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आप के विरुद्ध षड्यंत्र होगा। आज आपके लिए धैर्य और आपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना श्रेयकर रहेगा।

कन्या
आज व्यय की अधिकता रहेगी, परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे।किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला

आज आप जो भी काम आप करेंगे, उसमें भाग्य का भी साथ रहेगा। दिन उपयुक्त है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।

वृश्चिक
व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है। इस समय परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

धनु
आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है लेकिन आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।

मकर

आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं।

कुम्भ
आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज्यादा मजा आता है।शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे।

मीन
आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आपको आर्थिक फायदा पहुँचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Views: 7


Leave a Reply