महिला जन सुनवाई 18 मई को

गाजीपुर। उ. प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, महिला जागरूकता चौपाल तथा महिला जन सुनवाई का कार्यक्रम 18 मई को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह सभाकक्ष मे आयोजित है।
महिला जनसुनवाई दिवस में श्रीमती शशि मौर्या सदस्य, उ.प्र. राज्य महिला आयोग नामित हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद के महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, महिला जागरूकता चौपाल तथा महिला जन सुनवाई का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
उक्त दिवस पर मिशन- शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चौपाल भी आयोजित होगा।

Visits: 107

Leave a Reply