चोरी की बाइक सहित दो गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने चोरी के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस टीम को यह सफलता चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित के क्रम में सोनबसा से कादीपुर जाने वाले मार्ग पर मुखबिर के निशानदेही पर मिली। पुलिस टीम ने चोरी गयी मोटर साइकिल नं० यूपी 61 एएल 2825 की सफल बरामदगी करते हुए अभियुक्त प्रद्युम्न कुमार पुत्र स्व. नन्दलाल राम निवासी ग्राम बदरपुर चाँद गजिया थाना बरेसर व अरुण कुमार पुत्र महेन्द्र राम निवासी ग्राम नगवा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी व अनन्दी दीन तथा आरक्षीगण सूरज यादव, सूरज गुप्ता, गौरव राय शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply