गिरोहबन्द अधिनियम का वांछित अभियुक्त पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। थाना बरेसर पुलिस ने गिरोहबन्द अधिनियम में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेंज दिया है।
पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी, वांछित/इनामियां अपराधियों आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, गत दो अप्रैल को थाना पर पंजीकृत उ0प्र0 गिरोहबन्द अधिनियम के वांछित अभियुक्त सत्येन्द्र चौहान पुत्र रामबदन चौहान ग्राम खड़सरा थाना रसड़ा जनपद बलिया को चेकिंग के दौरान मुखबिर के सूचना पर तिराहीपुर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तरुण श्रीवास्तव व आरक्षी विजय शंकर तथा
दिवाकर सिंह शामिल रहे।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply