पंचांग व राशिफल – 24 अप्रैल 2022

पंचांग व राशिफल – 24 अप्रैल 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 26:55 तक
नक्षत्र श्रावण 17:47 तक
करण तैतिल गारा 15:42 तक 26:55 तक
वार रविवार
योग शुभा 22:58 तक
सूर्योदय 05:25
सूर्यास्त 18:23
चंद्रमा मकर
राहुकाल 17:10 − 18:47
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:53 − 12:44

शुद्धिकरण – सप्ताह में एक बार घर में गूगल का धुआं करना बहुत शुभ होता है. इससे मन प्रसन्न होत है और घर में सकारात्मकता आती है. इसके अलावा हर गुरुवार को तुलसी के पौधे को दूध चढ़ाएं. इससे आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होता है. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, इससे शनि और मंगल ग्रह शुभ फल देते हैं वहीं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास है. शुक्रवार की रात मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करके उन्हें दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर खूब धन देती हैं. इन सबसे बढ़कर अपनी आय का एक हिस्सा जरूरतमंदों को दान करें, इससे धन दिन दूना रात चौगुना बढ़ता है.

यदि आप सोने में बुरे सपने देखते हैं या सोते वक्त डर जाते हैं, तो आपको अपने शयन कक्ष में कपूर जलाना चाहिए। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल ……

मेष
आज आप नया वाहन खरीदने का मन बनायेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी करते है उनका मन जॉब स्विच करने का कर सकता है। लवमेट लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान करेंगे। आपकी सारी परेशनियों का हल जल्दी ही निकल जाऐगा।दिन यात्रा में बीतेगा।

वृष
आज यात्रा के दौरान मन में तरह तरह के विचार आते रहेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। कही से अचानक ढेर सारा धन मिलने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन
आपको कोई जरूरी बातें पता चल सकती हैं। इस राशि के जो लोग कवि है उनकी किसी पुरानी कविता की तारीफ हो सकती है। जिससे मन खुशनुमा रहेगा। आपका खर्चा बढ़ेगा। न चाहते हुए भी किसी को पैसा देना पड़ सकता है। लेकिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कर्क
आज जिससे घर में छोटी-सी पार्टी होगी। जो काम आप कई दिनों से टाल रहे थे उसे आज आप निपटा लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। जॉब चेंज करने और साथ ही इनकम बढ़ाने के लिये भी विचार कर सकते है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह
आज छोटे-मोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। पारिवारिक मामलों में नोकझोक हो सकती है। किसी के साथ अनबन के योग भी है। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है। साथ ही लंच के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते है।

कन्या
आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है। आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है। इस राशि के लोगों को आज परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे।

तुला
आज किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है, साथ ही जिन लोगों से आपकी अनबन पहले से हुई है उनसे बात करने का आपके लिए अच्छा दिन है। आपके नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्रेम-प्रसंग के प्रति की झुकाव अन्य दिन की अपेक्षा अधिक रहेगा।

वृश्चिक
आज के छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आपका पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान केन्द्रित रहेगा, अगर आप किसी फार्म को भरने की सोच रहे है तो तुरन्त भर दें। कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको सेहत के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है।

धनु
आप अपने प्यार का इजहार करेंगे। साथ के कुछ लोगों की मदद भी मिलने का योग हैं। आपसी तालमेल बढ़ सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। साथ ही किसी के बारे में गलत सोच न रखें। हो सकता है वह व्यक्ति भविष्य में आपके लिए कारगर साबित हो।

मकर
आज अविवाहितों को आज शादी का ऑफर भी आ सकता है। महंगी खरीददारी भी हो सकती है। एक से ज्यादा काम एक साथ करने की कोशिश करने से खुद ही परेशान हो सकते हैं। आप रिश्तेदारों से दूरी बनाकर रहे, उनकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है।

कुम्भ
आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते है। किसी अजनबी की वजह से आपका मूड खराब होगा। जिसकी वजह से आप तनावग्रस्त महसूस करेंगे। आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घूमने जा सकते है।

मीन
आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। छात्र किसी से बहस न करें। बेहतर होगा पढ़ाई के प्रति आपना रूझान रखे। आपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे साथ ही साथ खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है

Views: 16

Leave a Reply