लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने रमेश कुमार तो महामंत्री चुने गये आशुतोष पाण्डेय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा जखनियां का चुनाव तहसील मुख्यालय पर संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर लेखपाल संघ, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविन्द कुमार तथा उपमंत्री पद पर अनिकेत यादव का निर्विरोध चयन किया गया। इसी तरह कोषाध्यक्ष के रूप में रविभूषण सिंहलानी और आय व्यय निरीक्षक के पद पर रमाशंकर का निर्विरोध चुनाव किया गया।
मजेदार बात यह रही कि जिला महामंत्री पद पर दो प्रबल दावेदार(आशुतोष पाण्डेय और अरूण कुमार यादव) के बीच मतदान कार्य कराया गया। जिसमें अरूण यादव को पांच मतों से पटखनी देते हुए आशुतोष पाण्डेय ने अपनी जीत का परचम‌ लहराया और महामंत्री पद पर अपनी दावेदारी सुनिश्चित किया। इस मौके पर महामंत्री लालचंद राम ने चुनाव संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के परिवेश में संगठन के प्रति सकारात्मक सोच की जरूरत है। मतभेद की बू संगठन को खोखला बना देती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चितरंजन चौहान, जिला महामंत्री सौरभ कुमार सहित सभी नए और पुराने सदस्य गण उपस्थित रहे।

Visits: 314

Leave a Reply