चोरी की पायल संग चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने एक जोड़ी पायल बरामद करते हुए, दर्ज मुकदमें के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना बरेसर पर पंजीकृत मुकदमें के नामित अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी ग्राम गोपाल चक थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया है।
थाना बरेसर अन्तर्गत ग्राम हसनपुर गोरा निवासी पंकज कुमार यादव पुत्र वासुदेव यादव के घर में समय रात करीब 01.00 बजे अभियुक्त अभिषेक यादव द्वारा चोरी करते समय खड़खड़ाहट की आवाज सुनकर वादी पंकज कुमार यादव द्वारा शोर करते हुए दौड़ाया गया तथा गाँव के आस-पास के लोगो के सहयोग से अभियुक्त अभिषेक यादव उपरोक्त को पकड़कर मय बरामद एक जोड़ी पायल के थाना बरेसर पर लाकर तहरीर दिया गया। उसके अधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply