दो अवैध असलहे व बाइक सहित अभियुक्त गिरफ्तार, सह.अभियुक्त फरार

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो अवैध असलहा मय तीन जिन्दा कारतूस व एक मोटर साईकिल बजाज पल्सर बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर कई मुकदमें पहले से पंजीकृत हैं।
अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत यह सफलता थाना क्षेत्र के उतरौली पुलिया पर मिली। पुलिस टीम ने अभियुक्त विशाल यादव पुत्र जितेन्द्र यादव निवासी ग्राम ताजपुर रामानन्द का पुरा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को दो अवैध असलहा मय 03 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस) के साथ धर दबोचा। अवैध असलहे में एक तमंचा/कट्टा 315 बोर व एक पिस्टल अवैध व एक मोटर साईकिल बजाज पल्सर नं. यूपी 60 एक्यू 0703 काला रंग तथा 1200 रूपये रहा।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पर आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार चालान न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के फरार/सह अभियुक्त
अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ग्राम गहमर खेलुराय पट्टी थाना गहमर गाजीपुर पर पांच तथा सौरभ सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह निवासी ग्राम गहमर खेलुराय पट्टी थाना गहमर गाजीपुर और बबुआ उर्फ अमरजीत कुमार सिंह पुत्र पप्पू सिंह उर्फ अनिल सिंह निवासी ग्राम गहमर खेलुराय पट्टी थाना गहमर गाजीपुर पर दो मुकदमें दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में पन्ने लाल थानाध्य़क्ष थाना रेवतीपुर, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय तथा आरक्षीगण चालक अभिषेक पाण्डेय, रूपेश कुमार, मृदुल श्याम मणि त्रिपाठी शामिल रहे।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply