पंचांग व राशिफल – 11 अप्रैल 2022

पंचांग व राशिफल – 11 अप्रैल 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 28:30 तक
नक्षत्र पुष्य 06:47 तक
करण तैतिल गारा 15:54 तक 28:30 तक
वार सोमवार
योग धृति 12:12 तक
सूर्योदय 05: 37
सूर्यास्त 18:17
चंद्रमा कर्क 21:51
राहुकाल 07:38 − 09:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:56 − 12:47


सोमवार की शाम काले तिल और कच्चे चावल को मिलाकर दान करने से आर्थिक लाभ होने की मान्यता है। कहते हैं कि ऐसा करने से पितृ दोष का प्रभाव भी कम होता है। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल ……….

मेष
आज प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खूबसूरत रहेगा। शादी शुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज समझदारी और दूरदर्शिता दिखाई देगी। परिवार को एकजुट करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। गवर्नमेंट से बेनिफिट मिल सकता है।

वृष
आज शादीशुदा लोगों के जीवन में दिनमान मजबूत और अच्छा रहेगा। जीवन साथी से नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपसी बातचीत से कई मुश्किलों का हल निकालने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में मेहनत भरा दिन है।

मिथुन
आज आपको धन हानि हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। मेहनत पर ध्यान दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। ससुराल पक्ष से झगड़े की संभावना है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खास बात पर चर्चा करेंगे।

कर्क
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। घर के खर्चों पर ध्यान देंगे। काम में भी अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। आप अपने काम पर अधिकार रखेंगे और मजबूती से काम करेंगे। हल्का खर्चा होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आपसी समझदारी और प्रेम दिखेगा।

सिंह
आज हल्के खर्चे भी होंगे लेकिन इनकम होगी। पैसों की आवक होगी, जिससे मन हर्षित होगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। भाग्य प्रबल होगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन शांति देने वाला रहेगा ।

कन्या
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी चतुराई और बुद्धिमानी से आज सभी कामों में सफलता पाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आप की भूमिका के चलते बड़ा खूबसूरत रहेगा।

तुला
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में भी आज अच्छे संकेत दिखेंगे। काम के सिलसिले में थोड़ा ध्यान देना होगा। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। इधर-उधर की बातों पर नहीं।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक काफी खर्चे और चिंताएं रह सकती है लेकिन उसके बाद स्थितियां बदल जाएंगी। आपके प्रयास रंग लाएंगे और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक किसी इच्छा के पूरा होने से मन में खुशी रहेगी। दोपहर बाद खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जो आपको चिंता दे सकती है। सेहत फिर भी ठीक रहेगी। कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती।

मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम पर ध्यान देने और खूब मेहनत करने के फल आज आपको मिलेंगे। आपके बॉस आप को बुलाकर कोई अच्छी बात कह सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा लेकिन अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि मन बार-बार भटकेगा। इससे काम में गड़बड़ियां हो सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है।

मीन
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक जो खर्चों का दौर चल रहा था, वह धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा और दोपहर बाद स्थिति मजबूत होगी। आपको भाग्य की प्रबलता से कहीं से धन लाभ हो सकता है।

Views: 13


Leave a Reply