खुलकर बोले चुप्पी तोड़े – मिशन शक्ति अभियान

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह द्वारा जिला पंचायत सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम का पुनः शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चियों को उनके सुरक्षा, स्वालंबन एवं स्वाभिमान के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस कप्तान ने महिलाओं के सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090,181, यूपी-112 आदि के बारे में विस्तार से बताया तथा महिलाओं तथा बच्चियों से अपील की गई कि वह किसी भी प्रकार के अपने साथ हो रहे अपराध के संबंध में चुप न रहे, बल्कि शिकायत करें जिससे अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा सके।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में जाकर वहां उपस्थित छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा उन्हें जागरूक किया।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply