रोजगार मेला 24 मार्च को

गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चौबीस मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने सूचित किया है कि इसमें विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। समस्त व्यवसाय से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष हो, मेले में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले प्रशिक्षार्थियों को अपने समस्त शैक्षिक/तकनीकी मूल प्रमाण पत्र एवं उसकी छाया प्रतियों का एक सेट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज-4 फोटो व बैंक पासबुक की छाया प्रति तथा रिज्युम साथ लाना होगा। मेले में प्रतिभाग करने हेतु प्रशिक्षार्थी किसी भी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply