पंचांग व राशिफल – 22 मार्च 2022

पंचांग व राशिफल – 22 मार्च 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 28:23 तक
नक्षत्र विशाखा 20:08 तक
करण कौवाला तैतिल 17:23 तक 28:23 तक
वार मंगलवार
योग हरषाना 13:04 तक
सूर्योदय 05:58
सूर्यास्त 18:07
चंद्रमा तुला
राहुकाल 15:28 − 16:58
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:03 − 12:51

मंगलवार हनुमान जी का दिन होता है। इस दिन सात्विक रहना चाहिए। शराब और मांसाहार से दूर रहना चाहिए। जिससे आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहे।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल ……

मेष
आज ग्रहों की स्थिति विशेष रूप ससे अनुकूल है और आपको कार्यों में सिद्धि की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। मगर निराश न हों। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा और शुभ फल की प्राप्ति होगी।

वृष
आपका कोई रुका कार्य इस वक्‍त संपन्‍न हो सकता है। महान व्यक्तियों की कृपा से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। अवसर लाभ उठाने के लिए सचेत रहें। आज आपको भाग्‍य का साथ मिल रहा है और सितारे आपका साथ दे रहे हैं।शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से कड़वाहट दूर होकर करीबी बढ़ेगी।

मिथुन
अकारण शत्रुत्पत्ति हो सकती है और आपकी चिंता बढ़ सकती है। माता को कष्ट हो सकता है और सेहत को नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें, नहीं तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी काम में आपको परेशान का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क
पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो सकता है। आज आपकी राशि का स्वामी पराक्रम में वृद्धि करवा रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्‍त होगी और मन में प्रसन्‍नता रहेगी। पत्नी पक्ष से आपको लाभ होगा ओर मन में प्रसन्‍नता रहेगी।

सिंह
आपके कार्यों में सिद्धि प्राप्‍त होगी। कहीं किसी स्रोत से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है और मन में खुशी रहेगी। अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ होकर कोष में वृद्धि होगी। शाम के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

कन्या
आपके लिए दिन की शुभता प्राप्‍त करने का वक्‍त है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार प्राप्‍त होंगे और ऐसा करने से आपको प्रसन्‍नता होगी। शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी।

तुला
आज राजनीतिक कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। सांसारिक सुख भोग का आप आनंद ले सकेंगे और दांपत्‍य जीवन में भी खुशहाली बढ़ेगी। मित्रों और रिश्‍तेदारों का साथ मिलने से आपके कुछ काम पूरे होंगे और आपको रुके धन की भी प्राप्ति होगी।

वृश्चिक
आप अपनी बुद्धि और विवेक से काम लें तो आपको धन की प्राप्ति होगी और भाग्‍य का भी साथ प्राप्‍त होता रहेगा। निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं, बेहतर होगा कि उलझें नहीं। सेहत भी आपकी नरम हो सकती है और खानपान का भी आपको विशेष ध्‍यान रखने की जरूरत है।

धनु
आज नज़दीक व दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। द्वितीय भाव में तुला राशि का चन्द्रमा सांय काल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा। आज आपको परिवार के साथ कहीं घूमने को मिल सकता है और मन में प्रसन्‍नता का भाव रहेगा।

मकर
आज भूमि, ज़मीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभकारक है। किसी की बात से आपका मन दुख सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी के बारे में न सोचें और अपने मन की बात को सुनें और उस पर अमल करें। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा।

कुंभ
आज मन में प्रसन्‍नता का अनुभव होगा। सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। चंद्रमा की शुभ दृष्टि से आज आपका भाग्‍य चमकने वाला है। शत्रु और प्रतिद्वंद्वी पक्ष पराजित होंगे। कोई काम आपको आज जबर्दस्‍त मुनाफा दिलवा सकता है और ईश्‍वर की विशेष कृपा आपका प्राप्‍त होगी।

मीन
आज खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा और आपको विशेष प्रकार की कार्यसिद्धि भी प्राप्‍त होगी। लव रिलेशन में आपको किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

Views: 139

Leave a Reply