लूट की सामग्री सहित चार धराये

गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने लूट से सम्बधित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही है।
    पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने लूट के वांछित अभियुक्त दीपू यादव उर्फ बीरबहादूर यादव पुत्र मनोज यादव निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर,आनन्द यादव उर्फ इंशू यादव उर्फ सौरभ यादव पुत्र पारस यादव निवासी ग्राम महेशपुर थाना नोनहरा,गाजीपुर, शिवेक यादव पुत्र रामवचन यादव निवासी ग्राम महेशपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर व अभिनन्दन सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बौरी थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को क्षेत्र के बौरी मोड़ से मय लूट की मोटर साइकिल, मोबाइल व नाजायज असलहे के साथ गिरफ्तार किया। इन अभियुक्तों द्वारा गत 12 फरवरी को थाना नोनहरा क्षेत्रार्न्तगत एक व्यक्ति से मोटर साइकिल और मोबाइल की लूट की गयी थी।  
   बरामदगी के रुप में एक मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्रो यूपी 61एक्स 2383 व यूपी 61 वाई 5501 व एक मोबाइल सैमसंग व 04 चार मोबाइल व एक नाजायज तमंचा 12 बोर व एट जिन्दा कारतूस 12 बोर व एकतमंचा नाजायज .315 मय जिन्दा कारतूस .315 बोर रहा।
  लूटेरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विष्णु प्रताप गौतम, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह व आरक्षीगण प्रशान्त कनौजिया, सोनू गौंड़, धीरज सिंह, अक्षय कुमार, दिनेश यादव व आदर्श यादव शामिल रहे। सुनें पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की बाइट ………


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply