विधानसभा चुनाव गाजीपुर – (अपडेट रात आठ बजे) जहुराबाद सीट से ओमप्रकाश राजभर तो जमानियां सीट से सपा के ओमप्रकाश सिंह ने दर्ज की जीत

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सात मार्च के मतदान के बाद आज दस मार्च को जिले की सातों विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना जंगीपुर मंडी परिसर में प्रशासन की देखरेख में आरम्भ हुई। लोग रुझान के लिए टेलीविजन चैनलों से जूड़े रहे। सुबह से ही मिल रहे रुझानों से जिले में सपा व सहयोगी दलों की बढ़त दिखने लगी। जहा पूरे प्रदेश में भाजपा की भगवा लहर चली तो गाजीपुर विपरीत ही बह चला।
    रात्रि आठ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर सदर सीट के 19वें राउंड तक भाजपा की डा.संगीता बलवन्त को 64760,सपा के जैकिशन साहू को 62715 तथा बसपा के डा.राजकुमार गौतम को 24912 मत मिले हैं।
     मुहम्मदाबाद सीट से 34वें राउंड तक सपा के सुहैब अंसारी को 107747,भाजपा की अलका राय को 90151 तथा बसपा से माधवेन्द्र राय को 31104 को मत मिले हैं।
    जहुराबाद सीट से 34वें राउंड तक सपा (सुभासपा) के ओमप्रकाश राजभर को 114151, भाजपा के कालीचरन राजभर को 68920 तथा बसपा की शादाब फातिमा को 52885 मत प्राप्त हुए और मतगणना पूरी हो गयी। जहुराबाद सीट से भासपा के ओमप्रकाश राजभर ने 45231 मतो से जीत हासिल कर ली।
         जमानियां विधानसभा सीट के 32वें राउंड की अंतिम गणना के अनुसार,सपा के ओमप्रकाश सिंह को 93926,भाजपा की सुनीता सिंह को 71781 तथा बसपा के मु.युसूफ को 53001 मत मिले हैं।
   जखनियां विधानसभा सीट के 32वें राउंड तक सपा के बेदी राम को 104747,भाजपा के रामराज बनवासी को 72658 तथा बसपा के विजय कुमार को 48456 मत प्राप्त हुआ है।
     जंगीपुर विधानसभा सीट के 28वें राउंड की मतगणना तक सपा के विरेन्द्र यादव को 97084,भाजपा रामनरेश कुशवाहा को 63365 तथा बसपा मुकेश सिंह को 45693 मत मिले हैं।
         सैदपुर विधानसभा सीट के 18वें राउंड तक की मतगणना के अनुसार, सपा के अंकित भारती को 58658,भाजपा के सुभाष पासी को 42229 तथा बसपा के विनोद कुमार को 26213 मत मिले हैं।

नोट – मतों के अंको को दर्शाने में सावधानी बरती गयी है,फिर भी यदि अंकों में कोई गलती नजर आये तो उसे लिपिकीय त्रुटि समझा जाये।  फाइनल रिपोर्ट के रूप में चुनाव आयोग की जारी सूची ही मान्य होगी।

Views: 535

Leave a Reply