विधानसभा चुनाव – गाजीपुर में सपा की बढ़त जारी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सात मार्च के मतदान के बाद आज दस मार्च को जिले की सातों विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना जंगीपुर मंडी परिसर में प्रशासन की देखरेख में आरम्भ हुई। लोग रुझान के लिए टेलीविजन चैनलों से जूड़े रहे। सुबह से ही मिल रहे रुझानों से जिले में सपा व सहयोगी दलों की बढ़त दिखने लगी। संध्या पांच बजे तक मिली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर सदर सीट के चौदहवें राउंड तक भाजपा की डा.संगीता बलवन्त को 47243, सपा के जैकिशन साहू को 44611 तथा
बसपा के डा.राजकुमार गौतम को 22562 मत मिले हैं।
     मुहम्मदाबाद सीट से 26वें राउंड तक सपा के सुहैब अंसारी को 86075,भाजपा की अलका राय को 69372 तथा बसपा से माधवेन्द्र राय को 23327 को मत मिले हैं।
    जहुराबाद सीट से 29वें राउंड तक सपा (सुभासपा) के ओमप्रकाश राजभर को 99971, भाजपा के कालीचरन राजभर को 59463 तथा बसपा की शादाब फातिमा को 48021 मत प्राप्त हुए हैं।
     सैदपुर विधानसभा सीट के 18वें राउंड तक की मतगणना के अनुसार, सपा के अंकित भारती को 58658, भाजपा के सुभाष पासी को 42229 तथा बसपा के विनोद कुमार को 26213 मत मिले हैं।
      जखनियां विधानसभा सीट के 25वें राउंड तक
सपा के बेदी राम को 81485,भाजपा के रामराज बनवासी को 56412 तथा बसपा के विजय कुमार को 38248 मत प्राप्त हुआ है।
     जमानियां विधानसभा सीट के 23 वें राउंड तक की गणना के अनुसार,सपा के ओमप्रकाश सिंह को 70168, भाजपा की सुनीता सिंह को 52430 तथा बसपा के मु.युसूफ को 41709 मत मिले हैं।
    जंगीपुर विधानसभा सीट के 22वें राउंड की मतगणना तक सपा के विरेन्द्र यादव को 76356,भाजपा रामनरेश कुशवाहा को 47421 तथा बसपा मुकेश सिंह को 38988 मत मिले हैं। मतगणना जारी है।नोट – मतों के अंको को दर्शाने में सावधानी बरती गयी है,फिर भी यदि अंकों में कोई गलती नजर आये तो उसे लिपिकीय त्रुटि समझा जाये।  फाइनल रिपोर्ट के रूप में चुनाव आयोग की जारी सूची ही मान्य होगी।

Views: 676

Leave a Reply