विधानसभा चुनाव – (अंतिम परिणाम अपडेट रात दस बजे) साइकिल ने पकड़ी रफ्तार, औंधे मुंह गिरा कमल

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सात मार्च के मतदान के बाद आज दस मार्च को जिले की सातों विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना जंगीपुर मंडी परिसर में प्रशासन की देखरेख में सम्पन्न हुई। शाम तक जहां पूरे प्रदेश में भाजपा की भगवा लहर चली तो गाजीपुर विपरीत ही बह चला। साइकिल से भाजपा के कमल को रौंदकर सभी सात सीटों पर सपाव उनके सहयोगियों ने बाजी मार ली।
    रात्रि दस बजे तक मिली जानकारी के अनुसार,
जहुराबाद सीट से 34वें राउंड तक सपा (सुभासपा) के ओमप्रकाश राजभर को 114151,भाजपा के कालीचरन राजभर को 68920 तथा बसपा की शादाब फातिमा को 52885 मत प्राप्त हुए और मतगणना पूरी हो गयी। जहुराबाद सीट से भासपा के ओमप्रकाश राजभर ने 45231 मतो से जीत हासिल कर ली।
         जमानियां विधानसभा सीट के 32वें राउंड की अंतिम गणना के अनुसार,सपा के ओमप्रकाश सिंह को 93926,भाजपा की सुनीता सिंह को 71781 तथा बसपा के मु.युसूफ को 53001 मत मिले हैं।
      जखनियां विधानसभा सीट के अंतिम (34वें) राउंड तक सपा के बेदी राम को 113378,भाजपा के रामराज बनवासी को 76513 तथा बसपा के विजय कुमार को 51585 मत मिले और भासपा के बेदी राम ने 36865 मतों से विजयश्री अपने नाम की।
      जंगीपुर विधानसभा सीट के अंतिम राउंड की मतगणना तक सपा के विरेन्द्र यादव को 103125,भाजपा रामनरेश कुशवाहा को 68062 तथा बसपा मुकेश सिंह को 47857 मत मिले हैं।इस प्रकार सपा उम्मीदवार विरेन्द्र यादव ने 35063 मतों से विजय प्राप्त की।
    मुहम्मदाबाद सीट के अंतिम राउंड तक सपा के सुहैब अंसारी को 111443,भाजपा की अलका राय को 92684 तथा बसपा से माधवेन्द्र राय को 32440 को मत मिले हैं। मतगणना के अनुसार सुहैब अंसारी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की अलका राय को 18759 मतों से पराजित किया है।     
        गाजीपुर सदर सीट के अंतिम राउंड तक भाजपा की डा.संगीता बलवन्त को 90780, सपा के जैकिशन साहू को 92472 तथा बसपा के डा.राजकुमार गौतम को 33931 मत मिले हैं। इस सीट से सपा के जै किशन साहू ने भाजपा की संगीता बलवन्त को 1692 मतों से पराजित कर दिया।
     सैदपुर विधानसभा सीट के 31वें राउंड तक की मतगणना के अनुसार, सपा के अंकित भारती को 107426,भाजपा के सुभाष पासी को 72132 तथा बसपा के विनोद कुमार को 44856 मत मिले थे। अंतिम राउंड का परिणाम दस बजे तक नहीं मिल पाया।       

नोट – मतों के अंको को दर्शाने में सावधानी बरती गयी है,फिर भी यदि अंकों में कोई गलती नजर आये तो उसे लिपिकीय त्रुटि समझा जाये।  फाइनल रिपोर्ट के रूप में चुनाव आयोग की जारी सूची ही मान्य होगी।

Views: 434

Leave a Reply