कुल 56.54 प्रतिशत मतदान के साथ सकुशल सम्पन्न हुआ लोकतंत्र का महापर्व

गाजीपुर। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत मतदान के सातवें एंव अन्तिम चरण के मतदान में आज 07 मार्च को जनपद के सातों विधान सभाओं में सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। कही से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नही घटी।
     जनपद की सातों विधान सभाओं के 1616 मतदेय केन्द्रों तथा 3090 मतदेय स्थलों पर मतदान पूरे शान्ति माहौल में सम्पन्न हुआ। कुल 3090 पोलिंग पार्टियों में तैनात 13612 मतदान कार्मिकों को मतदान सम्पन्न कराने हेतु एक दिन पूर्व ही अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर पहुचाया गया था। मतदेय स्थलो पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु 102 पैरामिलिट्री टीम के साथ पुलिस फोर्स लगायी गयी थी।
    जिला निर्वाचन अधिकारी एम.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह प्रातः 07 बजे से ही पूरे दिन समस्त विधानसभाओं के मतदेय स्थलों पर चक्रमण करते रहे तथा बूथों पर उपस्थित मतदाताओं से शान्तिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की। उन्होने सुरक्षा व्यवस्था मे लगे सुरक्षा बलों को पूरी सतर्कता के साथ पैनी नजर रखने के निर्देश दिये। उन्होने उपस्थित मतदाताओं के साथ मतदान केन्द्रों पर बनाये गये सेल्फी प्वांइट पर फोटो खिचवाई तथा लोगो को मतदान हेतु प्रेरित भी किया।
     जनपद मे प्रातः 07 बजे से पूर्वान्ह 09 बजे तक सातों विधान सभाओं में हुए मतदान का प्रतिशत 8.21 रहा। पूर्वान्ह 11 बजे तक मतदान  20.5 प्रतिशत रहा। अपरान्ह 01 बजे तक मतदान का प्रतिशत 34.15 रहा। अपरान्ह 03 बजे तक मतदान प्रतिशत 46.28 पर पहुंचा। संध्या 05 बजे  मतदान प्रतिशत 53.67 रहा। सायं काल 06ः00 बजे तक जनपद के सातों विधान सभाओं में कुल 56.54 प्रतिशत मतदान सकुशल एवं शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। 

Views: 69

Leave a Reply