मासिक काव्य गोष्ठी में.कवियों ने बांधी शमां

मुम्बई। रा. साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा रविवार की शाम मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ।
   कार्यक्रम संस्था के उपाध्यक्ष श्रीधर मिश्र के मार्गदर्शन, उपकोषाध्यक्ष सौरभ दत्ता जयंत की अध्यक्षता में, माता प्रसाद शर्मा ने बड़ी ही खूबसूरत अंदाज़ में काव्य गोष्ठी का संचालन कर कार्यक्रम को एक नया आयाम प्रदान किया।
   कार्यक्रम की शुरुआत माता प्रसाद शर्मा के सरस्वती वंदना से हुई। लगभग 2.30घंटे तक चले कार्यक्रम में उपस्थित सभी रचनाकारों ने बेहतरीन रचनाओं से सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
    कवियों में रेखा पाण्डेय, मनिंन्द्र सरकार मणि, श्रीधर मिश्र, माता प्रसाद शर्मा, आंनद पाण्डेय केवल, सौरभ दत्ता जयंत,राजेश सिँह, मोतीलाल बजाज, विनय शर्मा दीप, लालबहादुर यादव कमल, शिव प्रकाश जौनपुरी,दुर्गेन्द्र नारायण माथुर एवं हौसिला प्रसाद अंवेषी ने अपनी रचनाओं से आयोजन को अनंत ऊँचाइयाँ प्रदान की।
    संस्था के संरक्षक मिथिलेश पाण्डेय ने अपने विचारों से सभी कवियों एवं संस्था का उत्साह वर्धन किया एवं आगामी 8मार्च को उनके शाला कमलेश मेमोरियल स्कूल मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कवि सम्मलेन की जानकारी दी एवं सभी को कार्यक्रम मे सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
    मुख्य अथिति आदरणीय दुर्गेन्द्र नारायण माथुर जी ने काव्य सृजन संस्था को हृदय तल से धन्यवाद व्यक्त किया एवं संस्था की प्रगति के लिए सुभाशिष दिया। कार्यकम के अध्यक्ष सौरभ दत्ता जयंत ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सभी रचनाकारों की प्रशंसा की एवं अपनी रचनाओं से सभी रचनाकारों का उत्साह वर्धन किया।
     अंत में संस्था के प्रवक्ता आनंद पाण्डेय केवल ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं इसी तरह संस्था का सहयोग करते रहने का अनुरोध किया जिससे संस्था निरंतर उन्नति कर सके तथा साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे सके।

Views: 95

Leave a Reply