सुन्दर काण्ड का संगीतमय पाठ व भजन कीर्तन  एक मार्च को

दुल्लहपुर। क्षेत्र के खड़ौरा गांव की ब्राह्मण बस्ती में ब्राह्मण युवा एकता मंच के तत्वावधान में सुंदर काण्ड वाचन समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक मार्च को रामचरितमानस के सुन्दर काण्ड का संगीतमय पाठ और भजन कीर्तन का आयोजन  प्राचीन शिव मंदिर पर किया गया है।
     कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की खुशहाली, शांति सुरक्षा और सद्बुद्धि की कामना से ओतप्रोत है। कार्यक्रम का आगाज सविधि पूजन मंत्रोच्चार के साथ व समापन प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।इसकी जानकारी ब्राह्मण युवा एकता मंच के अध्यक्ष और सुंदर काण्ड वाचन समिति के संयोजक पंडित चन्द्रकुमार पाण्डेय ने दी है।

Visits: 99

Leave a Reply