युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान ने निरालाजी को किया याद


मुंबई, सांताक्रुज स्थित परम् हाउस के हाल में महाकवि पं.सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला” जयन्ती व अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को आदरंजलि दी गई।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पं.बंशीधर शर्मा ने की व महाप्राण निराला, क्रांतिकारी आजाद व पं.नरेंद्र शर्मा पर विस्तृत प्रकाश हौसिला अन्वेषी ने डाला। इस अवसर पर सुशील शुक्ल नाचीज, दीपक खेर, घायल कानपुरी, बरखा सिंह, मलाईका शेख एव्ं नताशा गिरी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कविता पाठ करने वाले कवियों में संजीव नालंदवी, शिवशंभू कुमार, कल्पेश यादव, सतीश शुक्ल रक़ीब, विकास चंद्र, तुलसी शाद, नताशा गिरी, जगदीश विजयी, हरीश शर्मा, रीना मिश्रा, सूर्यकांत शुक्ला, रामजी कनोजिया, उषा सक्सेना, रमाकांत लहरी, शिवकुमार वर्मा, राजेंद्र शर्मा, धनंजय राजकुमार , अभय चौरसिया व राकेश गौतम मुख्य रहे।
कार्यक्रम संयोजक/संचालक दिनेशचंद्र मिश्र “बैसवारी” तथा आभार शिवम बैसवारी ने व्यक्त किया।

Views: 43

Leave a Reply