अवैध गांजे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानियां थाना पुलिस ने एक किलो 125 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
   पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान रविवार को उपनिरीक्षक नन्दलाल कुशवाहा व हमराह आरक्षी पवन कुमार मिश्रा ने चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति कर रहे थे। उसी दौरान, ग्राम ताजपुर नहर पुलिया के पास, चितावन पट्टी की ओर से एक व्यक्ति नहर के रास्ते से आता दिखाई दिया जैसे ही वह नहर पुलिया के पास पहुँचा, उसे पुलिस टीम ने रोका तो  पीछे मुड़ कर भागना चाहा। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया मुकेश राय पुत्र मुन्नी राय निवासी ग्राम ताजपुर माझा थाना जमानिया जनपद गाजीपुर का निवासी है। उसकी जामा तलाशी से कुल 01 किलो 125 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त पर चार अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पर अभियोग  पंजीकृत कर, अभियुक्त को न्यायलय के समक्ष पेश  किया गया ।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply