भाजपा प्रत्याशी व समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। आचार संहिता व कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर जमानियां विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
     सातवें चरण के नामांकन के दौरान कल जनपद में आचार संहिता व कोविड गाइडलाइन का  पालन कराते हुए नामांकन हो रहा है। शुक्रवार,को  नामांकन के पश्चात जमानियां विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी के द्वारा नामांकन के उपरांत नामांकन स्थल  से 100 मीटर के अन्दर ही नारेबाजी  तथा कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए प्रचार प्रसार करते हुए जाया जा रहा था जो आचार संहिता के उल्लंघन के अर्न्तगत है।
     थाना प्रभारी कोतवाली के तहरीर के आधार पर जमानिया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुनीता सिंह व उनके 8-10 अज्ञात समर्थकों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 188,269,270, 171एफ भादवि व 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी है।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply