अलग अलग कक्षों में होगा प्रत्याशियों का नामांकन

गाजीपुर। विधानसभा समान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण ढंग कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एम.पी. सिंह द्वारा प्रत्याशी द्वारा विधानसभावार नामांकन कक्ष का कलेक्ट्रेट के विभिन्न न्यायालयों में निर्धारण किया है।
     इसमें 375-विधानसभा सदर के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय उपजिलाधिकारी सदर तथा विधानसभा 376-जंगीपुर के प्रत्याशियों के नामांकन अपर उपजिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में किया जायेगा और उनका प्रवेश सरजू पाण्डेय पार्क के सामने गेट नं. 06 से होगा।
    विधानसभा 373-जखनियॉ (अ0जा0) के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय उप संचालक चकबन्दी गाजीपुर, विधानसभा 377-जहूराबाद के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, विधानसभा 378- मुहम्मदाबाद के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, विधानसभा 379-जमानियॉ के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर कक्ष में किया जायेगा। जिनका प्रवेश जनपद न्यायालय परिसर के ठीक सामने एवं जनपद कोषागार के बगल में गेट नं.-02 से किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विधानसभा 374-सैदपुर अ0जा0 के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष में किया जायेगा जिनका प्रवेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने कलेक्ट्रेट परिसर के गेट नं0-01 से किया जायेगा।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply