राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल से काव्यसृजन वाटिका-2 की हुई परिचर्चा

मुंबई। राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल से काव्य सृजन वाटिका भाग 2 के रचनाकारों, साहित्यकारों के साथ काव्य संग्रह में लिखित रचनाओं पर विशेष परिचर्चा का आयोजन सोमवार को किया गया। इस आयोजन का संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी‌ एवं सह संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया।परिचर्चा के मुख्य वक्ता मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार संजय द्विवेदी थे, जिन्होंने काव्य संग्रह में सहभागी सभी कवियों की रचनाओं पर बखूबी प्रकाश डाला। काव्य सृजन वाटिका के सह संपादक पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी ने प्रकाशन से लेकर विमोचन तक की सफर तय करते हुए काव्य संग्रह पर प्रकाश डाला। काव्य सृजन वाटिका भाग 2 में 27 कवि हैं, काव्य संग्रह लगभग डेढ़ सौ पेज की है।इस परिचर्चा में संचालक के रूप में राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप उपस्थित रहे। काव्य सृजन वाटिका-2 में संपादक डॉक्टर रामनाथ राणा,सह संपादक पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी,मार्गदर्शक के रुप में हौंसिला प्रसाद अन्वेषी,डॉ श्री हरि वाणी एवं डॉक्टर रामनाथ राणा की सहभागिता मुख्य रूप से रही।काव्य सृजन संस्था के पदाधिकारियों में विशेष उल्लेखनीय योगदान उपाध्यक्ष पंडित श्रीधर मिश्रा, कार्याध्यक्ष अंजनी कुमार द्विवेदी, सचिव लाल बहादुर यादव कमल, उपसचिव अवधेश यदुवंशी,कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार यादव एवं प्रवक्ता के रूप में आनंद पांडे केवल की अहम भूमिका रही। काव्य सृजन वाटिका 2 के प्रकाशन में विशेष सहयोगी वरिष्ठ साहित्यकार सौरभ दत्ता जयंत रहे।परिचर्चा के उपरांत पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी ने राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ एवं उनके पदाधिकारियों सहित पटल से जुड़कर परिचर्चा में भाग लेने वाले श्रोता के रूप में साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए परिचर्चा का समापन किया। रिपोर्ट – हौसिला प्रसाद अन्वेषी

Visits: 24

Leave a Reply