अवैध गांजे संग एक धराया

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को 01 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
    उपनिरीक्षक सुनील कुमार दूबे मय टीम चौकी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद के साथ चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान पुरानीगंज पुल बहादुरगंज से 01 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त धर्मेन्द्र साहनी पुत्र श्रीराम साहनी निवासी वार्ड नं.सात बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को रविवार समय 04.30 बजे हिरासत में ले लिया।
    अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार दूबे,मुख्य आरक्षी आफताब खान तथा आरक्षी गौरव रावत व धर्मेन्द्र यादव चौकी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद शामिल रहे।

Visits: 84

Leave a Reply