अवैध असलहे संग दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना जमानियाँ पुलिस द्वारा थाना पर दर्ज मुकदमें के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
    वांछित अभियुक्त रमेश यादव पुत्र रामधीरज यादव निवासी ग्राम दरौली थाना जमानियाँ गाजीपुर तथा बलवन्त यादव पुत्र स्व. आसकरन यादव निवासी ग्राम दरौली थाना जमानिया गाजीपुर को पुलिस टीम ने जमानियां रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त रमेश यादव के पास से देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया।अभियुक्त बलवन्त यादव पर चार तथा अभियुक्त रमेश यादव पर तीन अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उनके विरुद्ध कारर्वाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक जमानियाँ सम्पूर्णानन्द राय, उपनिरीक्षक तरुण पाण्डेय, मुख्य आरक्षी बाबूलाल सोनकर, आरक्षी वीर कुमार व आनन्द राही थाना जमानियां जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply