नाजायज मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने 170 ग्राम नाजायज मादक पदार्थ अल्प्राजोलम पाउडर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
   आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर  मादक पदार्थो की तस्करी, वांछित/इनामियां अपराधियों आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने रात्रिगस्त व चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के अलावलपुर चौराहा के पास से बिहार प्रान्त से खरीद कर मोहम्मदाबाद से कासिमाबाद की तरफ तस्करी हेतु 170 ग्राम नाजायज मादक पदार्थ अल्प्राजोलम पाउडर, वाहन नं. यूपी UP61एडी 2198 से ले जा रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
   गिरफ्तार अभियुक्त अमित गुप्ता पुत्र अखनू निवासी ग्राम मिट्ठापारा थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर तथा उत्तम दास पुत्र रविन्द्र दास निवासी इस्ट आखा नगर थाना कलिया गंज जनपद उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) रहे। इनके विरुद्ध धारा 8/22 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
    गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तरुन श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी योगेश कुमार गौतम व आरक्षीगण सौरभ त्रिपाठी, दुर्गेश खरवार व सतीश यादव शामिल रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply