असलहे, कारतूस संग अभियुक्त चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। जमानियाँ थाना पुलिस ने अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय व प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह मय हमराहियान द्वारा ग्राम सोनहरिया के पास अभियुक्त मोनू राय पुत्र स्व. राधेश्याम राय निवासी सोनहरिया थाना जमानियां जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी जामा तलाशी में एक देशी पिस्टल .32 बोर व चार जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद किया। विधिक कारर्वाई करते हुए उसे सलाखों के पीछे भेंज दिया।
    अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले टीम में एसएचओ सम्पूर्णानन्द राय प्रभारी निरीक्षक थाना जमानियाँ, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह प्रभारी एसओजी व उनकी टीमें शामिल रहीं।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply