दो वाहनों के टक्कर में एक चालक की मौत, सात लोग जख्मी

गाजीपुर। फोरलेन पर तेज गति से दौड़ रहे दो , चार पहिया वाहनों की जोरदार टक्कर में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं सात लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। घायलों में महाराजगंज जिले के बृजमनगंज के थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी शामिल हैं।
      यह दुर्घटना जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के पास सुबह फोरलेन पर हुई। यह दुर्घटना आर्टिगा और ब्रेजा की आमने-सामने टक्कर से हुई।
     बताया गया कि  महाराजगंज जिले के बृजमनगंज के थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के निवासी हैं और वह छुट्टी पर अपने घर पर आए थे। छुट्टी व्यतीत कर वह मंगलवार को ब्रेजा कार से महाराजगंज अपने थाने वापस जा रहे थे।
   इसी दौरान घने कोहरे के बीच जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के समीप बेसाइड आ रही तेज रफ्तार आर्टिगा कार से, ब्रेजा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से वहां घायलों की चीख पुकार मच गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के दरम्यान ही आर्टिगा सवार चालक श्याम सुंदर की मौत हो गयी। वहीं ब्रेजा सवार थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मुबारक अली, मिंटू सिंह तथा आर्टिगा सवार सरित, सुशीला, निशा,नीतू
का इलाज जारी है।
     थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

Visits: 199

Leave a Reply