दुराचारी पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। अपराध को रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जमानियाँ थाना पुलिस ने थाने पर दर्ज अभियोग के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
        बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय ने मय हमराहियान क्षेत्र के खिजिरपुर बाजार के पास से सुबह करीब 06.15 बजे दुराचार के वांछित अभियुक्त इरफान खान पुत्र मु० शाहजहां खान निवासी ग्राम उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर हालमुकाम खिजिरपुर अलीनगर थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर को घटना के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया। अभियोग के आधार पर विधिक कारर्वाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने वाले टीम में एसएचओ सम्पूर्णानन्द राय के अतिरिक्त मुख्य आरक्षी बालेन्द्र शर्मा तथा आरक्षी प्रदीप कुमार व क्रान्ति सिंह पटेल थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply