कोरोना व चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों ने दिये सख्त निर्देश
गाजीपुर। आगामी चुनाव व संक्रामक बीमारी की तीसरी लहर के मद्देनजर, कासिमाबाद कोतवाली परिसर में मंगलवार को उप जिला अधिकारी कमलेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी आनंद साही व थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के तत्वधान में, व्यापारियों व प्रधानों की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में तीनों अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से खास तौर पर कहा कि चुनाव नजदीक है। गांव में दबंगई व शराब इकट्ठा न हो व जात-पात की लड़ाई न हो, इसको लेकर आप सभी ग्राम प्रधान अपने गांव में अराजक तत्वों को चिन्हित कर प्रशासन से अवगत कराने का कार्य करें।
वही कासिमाबाद क्षेत्र के सभी व्यापारियों से तीसरी लहर को लेकर कहा कि आपको शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सख्त पालन करना है। दुकानदार द्वारा ग्राहक को बिना माक्स का सामान नहीं देना होगा। दुकान पर सैनिटाइजर रखना अनिवार्य है। वहीं दुकानदारों द्वारा चौराहे के अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराने पर कासिमाबाद एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि कासिमाबाद क्षेत्र से संबंधित अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य करें। बाजार में सप्ताहिक बंदी पालन के लिए सख्त निर्देशित किया गया और कहा कि यदि सप्ताहिक बंदी के दिन कोई भी दुकानदार दुकान खुला हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संत लाल वर्मा, शिवम सिंह, राहुल तिवारी, राजकुमार जयसवाल ,सिंपल सिंह ,शुभम सिंह, मनीष यादव, अजय वर्मा ,शिवम वर्मा, रविंद्र यादव, श्याम नारायण सिंह सहित सभी प्रधान व व्यापारी मौजूद रहे।
Views: 7








