लेखपालों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सीखें आपदा प्रबंधन के गुर
गाजीपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लेखपालों का तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का समापन सुनील कुमार आचार्य क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा किया गया।
स्वास्थ्य विभाग और मास्टर ट्रेनर द्वारा करोना से संबंधित जानकारी और वैक्सीनेशन के लाभ तथा प्राथमिक उपचार से लेखपालों को अवगत कराया। वक्ताओं ने आपदा की बारीकियों को समझाते हुए उसके यथोचित प्रबन्धन पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही साथ समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
आपदा विशेषज्ञ अशोक राय, कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी डॉ. सुशील यादव,आनंद श्रीवास्तव सहायक प्रभारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
Views: 7
Advertisements









