राष्ट्रीय लोक अदालत बाइस दिसम्बर को
गाजीपुर। जनपद न्यायालय गाजीपुर व वाह्य न्यायालय एवं राजस्व न्यायालय, गाजीपुर आदि में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 22 दिसम्बर को किया गया है।
पूर्ण कालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कामायनी दूबे ने बताया कि प्री-लिटिगेशन स्पेशल लोक अदालत को सम्पन्न कराने हेतु नालसा व सालसा द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने व अधिक से अधिक मुकदमो के निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जनपद में संचालित समस्त थियेटरों, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर में संचालित एफ0एफ0 पर एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका के वाहनों पर लोक अदालत के प्रचार प्रसार से सम्बन्धित आडियों क्लिप के माध्यम से जन सामान्य को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
Views: 9
Advertisements









