“जल ही जीवन है” लालसा इंटरनेशनल स्कूल में कार्यशाला सम्पन्न

गाजीपुर। जीवन में जल की उपयोगिता को उजागर करने हेतु सादात क्षेत्र के रायपुर स्थित लालसा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।कार्यशाला में जल का जीवन में महत्व एवं ‘भूमिगत जल प्रबंधन’ और ‘जल संकट से निपटने’ पर विस्तार से जानकारी दी गयी।
     केंद्रीय भू जल बोर्ड लखनऊ के वैज्ञानिक उदयभान सिंह और जमाल अहमद ने छात्र छात्राओं को ‘भूमिगत जल प्रबंधन’ और जल संकट से निपटने के उपाय से अवगत कराया। उदयभान सिंह ने बताया कि जल मनुष्य के जीवन के लिए अत्यन्त आवश्यक है। इसके बगैर हम एक दिन भी नहीं रह सकते है। जल सिर्फ सेवन के लिए नहीं ,बल्कि इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के गतिविधियों में होता है।  जल से हम खाना बनाते हैं, कपड़े धोते हैं, नहाते हैं और हर बार हाथ पैर भी हम जल द्वारा धोते हैं।
      लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के प्रबन्ध निदेशक अजय कुमार यादव ने कहा कि जल एक प्राकृतिक संसाधन है। इसका सोच समझकर प्रयोग करना चाहिए। निरंतर जल का  गलत उपयोग और उसे बेवजह बर्बाद करने की आदत ने मनुष्य और जीव जंतुओं को मुश्किल में डाल दिया है। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, श्रीमती विमल कुशवाहा, सूर्य प्रकाश पांडेय, अंकित यादव एवं अन्य अध्यापक/अध्यापिका सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

Views: 86

Leave a Reply