शातिर जिला बदर अपराधी चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने शातिर जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
   उल्लेखनीय है कि थाने का हिस्ट्रीशीटर अमित राय पुत्र राजेन्द्र राय उर्फ इन्द्र कुमार राय निवासी रेवतीपुर पट्टी बहोरिक राय थाना रेवतीपुर गाजीपुर शातिर किस्म का अपराधी है।उस पर दस मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। उसे जिला मजिस्ट्रेट  के आदेश से दिनांक बारह अगस्त से जिला बदर किया गया था परन्तु वह लुक छिप कर गांव में ही रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर आज सुबह अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
      शातिर जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्य़क्ष रामाश्रय़ राय़, उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा,आरक्षीगण सौरभ यादव, रविन्द्र यादव व अभिषेक यादव थाना रेवतीपुर शामिल रहे. ।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply