पंचांग व राशिफल – 19 नवम्बर 2021

पंचांग विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 14:28 तक
नक्षत्र कृत्तिका 28:27 तक
करण बावा बालवा 14:28 तक 27:45 तक
वार  शुक्रवार
योग परिघा 27:43 तक
सूर्योदय 06:16
सूर्यास्त 17:06
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल 10:47 − 12:05
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:44 − 12:26

पूर्णिमा के दिन आपको अपने घर के वरिष्ठ सदस्य का भूलकर भी दिल नहीं दुखाना चाहिए, बल्कि उन्हें तमाम तरह से खुश करके उनका आशीर्वाद लेने का प्रयास करना चाहिए. जनिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल

मेष
आज  काम-धंधा आशाजनक रहेगा परन्तु उधारी वाले व्यवहारों से निजात पाना असंभव होगा इसी वजह से धन संचय करने में भी परेशानी आएगी। खर्च आज आसानी से निकाल लेंगे।

वृष
आज धन लाभ के लिए जुगाड़ू प्रवृति अपनाएंगे फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। महिलाये ले देकर अपना काम बना ही लेंगी घरेलू साज सज्जा पर खर्च भी करेंगी।

मिथुन
आज अधिकारियों से अपना काम निकालने के लिये भी दिन उपयुक्त है। धन लाभ जिस समय उम्मीद नही होगी तब अकस्मात होगा। महिलाये परिवार के लिए सहयोगी रहेंगी

कर्क
आज ज्यादा चिंतित रहेंगे आपकी परेशानी का हल शीघ्र ही निकल भी जाएगा महिलाये आर्थिक मामलों में मददगार रहेंगी।  सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी आलस्य करेंगे।

सिंह
आज अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे इससे दूर रहें। उत्तम भोजन वाहन मनोरंजन यात्रा से आनंद मिलेगा थकान भी होगी।

कन्या
आज  महिलाये आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेगी पारिवारिक वातावरण को भी महकाएंगी। दाम्पत्य जीवन मे भी आत्मीयता रहेगी। महिलाये किसी कारण से नाराज रहेंगी।

तुला
आज उधारी भूल से भी ना दें नया ही किसी से लें। स्त्री वर्ग भी आज आर्थिक मामलों में परिवार की मदद करेंगी। शारीरिक दर्द एवं सर्दी जुखाम की संभावना है।

वृश्चिक
आज  धन लाभ के लिए स्वभाव में नरमी रखना आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। महिलाये परिवार के सदस्यों को एकजुट रखने की असफल कोशिश करेंगी।

धनु
आज आलस्य रहेगा लेकिन जिम्मेदारियों को समय पर पूर्ण करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहने से व्यवसाय में तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल रहेगी फिर भी इनपर विजय पा लेंगे।

मकर
आज  किसी आवश्यक कार्य को करने में हड़बड़ी अवश्य करेंगे उसके बाद भी कार्य लंबित रहने पर निराशा होगी। महिलाये आज अपने मे ही मगन रहेंगी जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त होंगे।

कुंभ
आज आर्थिक दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहेगा खर्च भी आज कम रहने से धन संचय कर पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। आलस्य के कारण नींद आने की बीमारी से ग्रस्त रह सकते है।

मीन
आज  व्यवसाय मे लगभग सभी कार्य आपकी सोच के विपरीत ही होंगे नए कार्यो में पैसा ना फ़सायें पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें धन लाभ अल्प मात्रा में ही होगा।

Views: 132

Leave a Reply